3 अक्टूबर 2023 - 10:49
ईरान, आईएसआईएस का आतंकी नेटवर्क ध्वस्त, 7 दहशतगर्द गिरफ्तार

हालिया कई महीनों में दुश्मन देशों ने कई बार देश में अशांति और अराजकता पैदा करने की कोशिश की और अपने मकसद के लिए तकफ़ीरी तत्वों का इस्तेमाल किया


ईरान की किरमान प्रांत की न्याय पालिका के सूचन केंद्र के अनुसार इमाम ज़मान अस के गुमनाम सैनिकों ने प्रांतीय खुफिया एजेंसियों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आतंकवादी संगठन से जुड़े तत्वों को गिरफ्तार किया है।

प्रांतीय न्यायपालिका के वरिष्ठ अधिकारी महदी बख्शी ने कहा कि आतंकवादी समूह इस प्रांत में विनाशकारी गतिविधियों को अंजाम देकर अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन किसी भी दुर्घटना से पहले इनकी पहचान कर ली गई और सुरक्षा बलों ने उनके प्रयास को विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों का मकसद देश की सुरक्षा को खतरे में डालना और विभिन्न हिस्सों में अशांति फैलाना था, लेकिन अल्लाह के करम से उन्हें समय रहते नाकाम कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस वहाबी आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू की जायेगी।

बख्शी ने कहा कि हालिया कई महीनों में दुश्मन देशों ने कई बार देश में अशांति और अराजकता पैदा करने की कोशिश की और अपने मकसद के लिए तकफ़ीरी तत्वों का इस्तेमाल किया, लेकिन देश की सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता दिखाते हुए दुश्मन की हर कोशिश को नाकाम कर दिया।